अब शेयर की तरह खरीद-बेच सकेंगे सोना, NSE पर शुरू हुई EGR ट्रेडिंग
सोना खरीदना अब शेयर खरीदने जितना आसान हो गया है. NSE ने EGR की लाइव ट्रेडिंग शुरू कर दी है. अब आप मोबाइल से 99.9% शुद्ध असली सोना खरीद-बेच सकते हैं. इसमें न सुनार की झंझट है, न चोरी का डर. सबसे खास बात, इस डिजिटल तरीके से पूरे देश में सोने का सिर्फ एक ही पारदर्शी भाव होगा
